- Hindi News
- विधायक ने किया सेलवाड़ा बांध का निरीक्षण
विधायक ने किया सेलवाड़ा बांध का निरीक्षण
रेवदर. विधायकजगसीराम कोली ने शनिवार को सुकली सेलवाड़ा बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों से बांध की भराव क्षमता एवं बांध की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। विधायक ने बांध के गेट से होने वाले रिसाव की जानकारी ली। इस पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध में पानी की आवक होने के बाद शुरूआत में गेटों से रिसाव हुआ था, जिस पर उदयपुर से आई तकनीकी टीम ने गेटो की मरम्मत कर रिसाव को बंद कर दिया था। विधायक ने अधिकारियों को बांध की सुरक्षा को लेकर कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।