पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह में विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

समारोह में विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के सरस्वती विद्या निकेतन माध्यमिक स्कूल की ओर से आयोजित दो दिवसीय 24वीं परिक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस मौके विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। इस मौके सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं ने प्रस्तुति दी। संस्था प्रधान अरविंद त्यागी ने बताया कि सरस्वती विद्या निकेतन माध्यमिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य अतिथि भाजपा युवा मार्चाे प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण परसरामपुरिया अध्यक्ष सरपंच पूराराम मेघवाल ने की मौजूदगी में हुआ। वहीं विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए गए। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खो-खो में ओम गरुकुल स्कूल रोहिड़ा विजेता, उप विजेता रघुवीर शिक्षण संस्थान वाटेरा, कबड्डी में राजकीय प्राथमिक स्कूल सेमली-1 विजेता उप विजेता राजकीय प्राथमिक स्कूल बोर उंबरी रही। इसी क्रम में समीपवर्ती भीमाना में शांति निकेतन शिक्षण संस्थान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। सचिव अजबाराम देवासी ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन में विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए गए।

कालंद्री.कस्बेकी प्रयागराज माध्यमिक स्कूल की ओर से आयोजित 50वी परिक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि महिपाल सिंह देवड़ा एवं अध्यक्ष शंकरलाल पुत्र जेसाजी पुरोहित विशिष्ट अतिथि जेठाराम पुत्र तलसाजी प्रजापत की मौजूदगी में किया गया। इस मौके विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस बीच सचिव प्रधानाध्यापक विजय सिंह परमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खो-खो प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर मोहब्बत नगर की टीम प्रथम, प्रयागराज मा. स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में राजकीय प्राथमिक स्कूल नवारा प्रथम, गोरक्ष बाल निकेतन की टीम दूसरे स्थान पर रही।

ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

रेवदर. समीपवर्तीकरोटी के विकास विद्या मंदिर में 59वी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक जगसीराम कोली के मुख्य आतिथ्य हिम्मतसिह देवल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके करणीदान चारण, उपप्रधान अर्जुन पुरोहित हिराभाई अग्रवाल भी मौजूद थे। प्रतियोगिता मे ब्लॉक की 24 टीमें भाग ले रही है। समारोह मे पोपट अग्रवाल, पोपट माली, इंद्ररदान चारण, देवाराम सुथार, सतीश अग्रवाल, ना