- Hindi News
- रेवदर में ब्लॉक स्तरीय संस्थाप्रधानों की बैठक आज
रेवदर में ब्लॉक स्तरीय संस्थाप्रधानों की बैठक आज
रेवदर| ब्लॉकस्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों के संस्था प्रधानों की प्रशासनिक बैठक नोडल प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा की मौजूदगी में गुरुवार को दोपहर 2 बजे कस्बे के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक नोडल स्कूल में होगी। इसमें ब्लॉक स्तर पर माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, स्कूल प्रबंधन समिति, संस्थापन, एकीकरण, बोर्ड परीक्षा छात्रवृतियां समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।