पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों के 416 वार्डों के लिए होगी लॉटरी

पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों के 416 वार्डों के लिए होगी लॉटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी आज

पंचायत चुनाव

प्रदेशभर में नगर निकाय चुनावों के बाद अब चुनाव आयोग की ओर से पंचायतीराज चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।चुनाव आयोग के निर्देश पर पहले चरण में पंचायत समिति रेवदर की 38 ग्राम पंचायत के 416 वार्ड सदस्यों के आरक्षण को लेकर 15 दिसंबर को पंचायत समिति के सभा भवन में सवेरे 11 बजे चुनाव निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामचंद्र गरवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी, जिसमें लॉटरी पद्धति से ग्राम पंचायतों के वार्डों का आरक्षण किया जाएगा।

ऐसे होगा वार्डों का आरक्षण

पंचायतसमिति की 38 ग्राम पंचायतों के 416 वार्डों के सीटों का आरक्षण लॉटरी पद्धति से किया जाएगा, जिसमें यह तय होगा कि उस वार्ड से किस श्रेणी का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। ऐसे में इसके लिए गत 1995 से लेकर 2011 तक आरक्षित सीटोंं को ध्यान में रखते हुए साथ ही 2011 की जनसंख्या गणना के आधार पर सीटो का आरक्षण किया जाएगा। वहीं 2011 की जनसंख्या गणना को आधार मानते हुए उस वार्ड की जनसंख्या को ध्यान में रखा जाएगा, जिस पर उस वार्ड की सीट का आरक्षण किया जाएगा। इसमें महिलाऔ, एससी-एसटी महिला, ओबीसी महिला, ओबीसी, एस-सीएसटी का पंचायतीराज चुनाव आरक्षण को ध्यान में रखा जाएगा।

इस बार 38 ग्राम पंचायत

पंचायतसमिति की इस बार 38 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इस बार उड़वारिया के कुछ गांवों को अलग कर सनवाड़ा को नई ग्राम पंचायत बनाने से पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इससे पूर्व पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायत ही थी। वहीं पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के पुन:गठन से सेलवाड़ा ग्राम पंचायत के धांधपुर गांव को डबाणी ग्राम पंचायत में तथा डबाणी ग्राम पंचायत के थल गांव को धवली ग्राम पंचायत में जोड़ दिया है, जिससे दोनों ग्राम पंचायतों के थल धांधपुर का नए सिरे से आरक्षण होगा।