बाइक आमने-सामने टकराई, युवक की मौत
रेवदर. समीपवर्तीकरोटी रेवदर रोड पर सोमवार शाम को बाइक की टक्कर से एक दूसरे बाइक चालक की मौत हो गई। थानाधिकारी अनिल कुमार मीणा ने बताया कि रेवदर निवासी भरत कुमार पुत्र मालाराम ओड ने रिपोर्ट देकर बताया कि सोमवार दोपहर को वह दौलपुरा से रेवदर की तरफ रहा था। इस दौरान उसके आगे बाइक पर उसके मामा का लड़का दलपत (22) पुत्र मफाराम ओट चल रहा था। उसके पीछे बाइक पर रहे बासन निवासी नारायण पुत्र पोमाराम चौधरी ने दलपत की बाइक को साईड से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं उपचार के बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।