- Hindi News
- भाजपा की बैठक में हुई पंचायतीराज चुनाव पर चर्चा
भाजपा की बैठक में हुई पंचायतीराज चुनाव पर चर्चा
भारतीयजनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह नागाणी की अध्यक्षता तथा विधायक जगसीराम कोली के आतिथ्य में मंगलवार को हुई। बैठक में आगामी 13 दिसंबर को राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर जयपुर में होने वाले सुराज सम्मेलन को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पंचायत समिति उपप्रधान अर्जुन पुरोहित ने कहा कि प्रदेश भाजपा एवं मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया की ओर से आयोजित समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह नागाणी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के सदस्य बनाए। वहीं विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं एकजुटता से नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाई है। उसी तरह कार्यकर्ता पंचायतीराज चुनावों के लिए तैयार रहे और एकजूट होकर कार्य करें। बैठक में मंडल महामंत्री अनिल अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद कर्मावत, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष वचनाराम देवासी, पोपट अग्रवाल, वगताराम चौधरी, ओमप्रकाश वैष्णव, दोलाराम कोली, तलकाराम लोहार, कैलाश जोशी, मदन जोशी, रणजीत कुमार कोली, ताराराम पुरोहित, अर्जुनसिंह, छोगाराम भाटी आशिक अली जैदी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
रेवदर. भाजपाकी बैठक को संबोधित करते विधायक जगसीराम कोली।