रेवदर में दिनदहाड़े 5.67 लाख की लूट
जिसतरह लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस तरह लुटेरे पंप से नक ले जाने और पंप पर होने वाली हर गतिविधि से जानकार थे। ऐसे में लुटेरों ने पंप से निकलने के बाद उनका पीछा किया और मौका मिलते ही लूट को अंजाम दिया। वारदात के बाद जिस तरह से लुटेरे गायब हुए है उस हिसाब से लुटेरों को रास्ते का भी पता था। पुलिस अगल-अगल टीमें बना कर जांच में जुट गई है।
भास्कर न्यूज | रेवदर
थानासरहद बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर के समीप मंगलवार सवेरे 11.30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने 5.67 लाख रुपए बैंक में जमा कराने जा रहे पेट्रोलपंप कर्मचारियों को लूट लिया। वारदात के बाद लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कराई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
थाने में दी रिपोर्ट के अनुसार मगरीवाड़ा के समीप जाखड़ पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी बाइक पर रोजाना की तरह पेट्रोल पंप के 5.67 लाख रुपए रेवदर की एसबीबीजे बैंक शाखा में जमा करवाने रहे थे। उनका पीछा कर रहे दो नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार कर गिरा दिया। वे संभल पाते इससे पहले ही पेट्रोल पंप कर्मचारी जो मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था। उसके हाथ में से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। आसपास कुओं पर निवास कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। यह वारदात पुलिस थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार को होकर फरार हो गए। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अचानक हुई घटना के कारण मोटरसाइकिल पर सवार दोनों पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को चोटें आई है।
थानेमें दर्ज कराई रिपोर्ट
लूटका शिकार हुए जाखड़ पेट्रोल पंप के कर्मचारी नरपतराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नरपतराम पुत्र मंगलाराम जाति जाट निवासी सिलगाव नागौर हाल जाखड़ डीजल्स मगरीवाड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया कि मंगलवार सवेरे करीब 11 बजे वह और पेट्रोल पंप पर कार्यरत सहयोगी कर्मचारी पुखराज पुत्र नारायणराम जाट निवासी अणवाणा जोधपुर हाल जाखड़ डीजल्स मगरीवाड़ा रोजाना की तरह पंप से 5.67 लाख रुपए लेकर रेवदर कस्बे के एसबीबीजे बैंक शाखा में नकदी जमा करवाने जा रहे थे। करेली से आधा किलोमीटर दूर वीर बावसी थान के पास पीछे से रहे दो मोटरसाइकिल सवारों ने तेज गति से आते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गये। ऐसे में पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गये।
रेवदर. बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर के समीप लूट की वारदात के बाद घटना स्थल पर पड़ी बाइक और बैठा पेट्रोलपंप कर्मचारी।