स्टेट ओपन की पुस्तकों का वितरण शुरू
रेवदर | राजस्थानस्टेट ओपन स्कूल कि माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की पाठयपुस्तक एवं नामांकन पत्र का वितरण मंगलवार से शुरू कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि विद्यालय समय में परीक्षार्थी स्वयं उपस्थित होकर प्रभारी से पाठ्य पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं।