नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण
रेवदर| बीआरसीएफभवन में आयोजित नवनियुक्त शिक्षकों का 6 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को पंचायत समिति सदस्य प्रकाश मेघवाल एवं डाइट प्रभारी मंगलसिंह दहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मेघवाल ने कहा कि भारत संस्कृति में गुरुजनों को भगवान से बढ़कर दर्जा दिया गया। डाइट प्रभारी मंगलसिंह दहिया ने बताया की 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्राथमिक शिक्षा विद्यालय योजना, परीक्षा परिणाम के उन्नयन बिंदु, शिक्षक एवं अभिभावक संपर्क से विद्यालय का किस प्रकार विकास किया जा सकता है।