रेवदर| नामदेवसेवा समिति की ओर से कस्बे में बसंत पंचमी
रेवदर| नामदेवसेवा समिति की ओर से कस्बे में बसंत पंचमी पर ज्ञानोदया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संत नामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। जिसमें रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष वगताराम परमार ने संत नामदेव के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह का संचालन करते हुए पोपटलाल ने समाज में शिक्षा के बढ़ावे पर जोर दिया। इस अवसर पर पुखराज छीपा, दरगाराम छीपा, मफतलाल, शांतिलाल, हीरालाल, राजूमल, जोगाराम, गेनमल, सुरेश कुमार, रेवाशंकर, टेकचंद, हिम्मतमल, देवाराम, गोरखाराम, हेमराज, भीमराम, विसाराम, उत्तम कुमार, जैसाराम, घनश्याम, केसाराम और गोकुल सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
छीपा समाज ने निकाली शोभायात्रा