- Hindi News
- शिक्षकों के बकाया प्रकरणों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
शिक्षकों के बकाया प्रकरणों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
पंचायतसमिति क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के बकाया प्रकरणों को लेकर शिक्षक संघ कांग्रेस ने उपखंड अधिकारी रामचन्द्र गरवा को ज्ञापन सौंप कर बकाया प्रकरणों के निस्तारण की मांग की है। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष केसरसिंह राव सहित अन्य शिक्षकों ने ज्ञापन सौंप कर बताया कि राज्य सरकार द्वारा सितंबर 2014 में वेतन दरों में बढ़ोतरी के बाद भी अभी तक पुरानी दरों पर शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है। शिक्षकों के वेतन से की गई कटौतियों जीपीफ, एसआई, एलआईसी सहित अन्य की राशि का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। साथ ही यात्रा एवं जीपीएस, एसआई पासबुकों का समय पर संधारण नहीं होने के कारण शिक्षकों को परेशान होना पड़ रहा है।