हरिसिंह राव बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
उपखंडमुख्यालय पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बार एसोसिएशन के चुनाव करवाए गए। बैठक में सर्वसम्मति से हरिसिंह राव को बार एसोसिएशन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष हरिसिंह राव ने कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें अधिवक्ता रजी हैदर को उपाध्यक्ष, अधिवक्ता सुरेश मेनन को सचिव, अधिवक्ता महेंद्र सिंह राव को पुस्तकालय अध्यक्ष, अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह देवड़ा को कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह नाथावत को सह सचिव, अधिवक्ता दिनेश गर्ग को सह कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं संरक्षक के रूप में अधिवक्ता विक्रम भाटी, उदयसिंह, शाकिर हुसैन, मंत्री पद पर प्रवीणदान चारण रणजीत कुमार कोली को नियुक्त किया गया। इस मौके कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में अधिवक्ता अर्जुन देवासी, जयसिंह राव, मदनसिंह राव, राजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, कुलदीपसिंह समेत टाइपिस्ट हरीश कुमार मगनलाल मीणा मौजूद थे।
रेवदर. बारएसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।