ट्रोले ने बाइक को चपेट में लिया
रेवदर|कस्बे सेगुजर रहे बीओटी हाईवे के जीरावल चौराहे पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रोले ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक बिजली के पोल को चपेट में लिया, जिससे बाइक पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र में करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तेज गति में आया ट्रोला जीरावल चौराहे पर बने ब्रेकर पर पर गति कंट्रोल नहीं कर पाया तथा अनियंत्रित हो गया। बाइक बिजली के पोल से टकराए ट्रोले की आवाज सून कर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शेष|पेज17
कस्बेसे बीच से गुजर रहे हाईवे पर आए दिन ऐसे हादसे होते हैं, जिससे कई बाद पशु घायल हो चुके हैं। जीरावल चौराहे पर करीब डेढ़ साल पहले एक ट्रोले ने कार को चपेट में ले लिया था, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा एक अध्यापक घायल हो गया था। करीब दो साल पहले कस्बे के पुलिस चौकी के सामने एवं तहसील चौराहे पर रात के समय एक अनियंत्रित टैंकर ने तीन दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
रेवदर. ट्रोलेकी टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक मौके पर जमा भीड़।