न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार
रेवदर| वकीलमंडल ने अपनी मांगो को लेकर आठ दिन पूर्व जिला एवं सेशन न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन मांगों का समाधान नहीं होने पर वकील मंडल की ओर से न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया। वकील मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह राव ने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तक तब अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित नहीं देंगे और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके हरिसिंह राव, सुरेश मेनन, लक्ष्मणसिंह नाथावत, उदयसिंह, शाखिर हुसैन, विक्रम भाटी, प्रवीणदान, दिनेश कुमार गर्ग, सुरेंद्रसिंह देवड़ा, कुलदीपसिंह, रजी हैदर, राजेंद्रसिंह मौजूद थे।