कबड्डी एवं दौड़ में रहे विजेताओं का किया सम्मान
कबड्डी एवं दौड़ में रहे विजेताओं का किया सम्मान
भास्कर न्यूज | रेवदर
चार्टेंडइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी की ओर से आयोजित 16 वर्ग आयु खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर के छात्र दर्शन कुमार के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य गमनाराम प्रजापत ने दर्शन कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके रजनीकांत दवे, बृजकिशोर, सुखविंदरसिंह और अर्जुनसिंह मौजूद थे।