- Hindi News
- शिविर में दी मौसमी बीमारियों के रोकथाम की जानकारी
शिविर में दी मौसमी बीमारियों के रोकथाम की जानकारी
रींगस. राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें श्रमदान कर सफाई की गई। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के दौरान राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने मौसमी बीमारियों की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राशि अग्रवाल ने बताया कि बीमारियों की रोकथाम के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे पहले प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने विद्यालय में पेड़-पौधों आदि की सफाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य किरण जैफ, मालती गुप्ता सहित अनेक शिक्षक छात्राएं थे।
रीगस. राबाउमावि में पेड़-पौधों की सफाई करती छात्राएं।