पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एशियाड में वाॅलीबॉल कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे हमीरपुर के शैलेष

एशियाड में वाॅलीबॉल कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे हमीरपुर के शैलेष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीम के साथ दक्षिणी कोरिया पहुंचे धायल

सीकर. झुंझुनूंकी चिड़ावा तहसील में स्थित हमीरपुर के शैलेष कुमार एशियन गेम्स में चुनौती पेश करने दक्षिणी कोरिया गए हैं। भारतीय वाॅलीबॉल पुरुष टीम में बतौर असिस्टेंट कोच गए शैलेष ने हाल ही में कजाकिस्तान में हुए एशियन वाॅलीबॉल कप में रजत पदक हासिल कर शेखावाटी का नाम रोशन किया था। वर्तमान में शैलेष कुमार जयपुर की महाराजा कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शैलेष इससे पहले भी कई पदक मैडल्स हासिल कर चुके हैं। एशियन गेम्स में शनिवार की देर रात उनकी टीम का मुकाबला मालदीव से हुआ।

बॉक्सिंग टीम के साथ कोच रींगस निवासी सागर धायल।

वॉलीबॉल टीम के कोच शैलेष कुमार।