रींगस। बावड़ी स्टैंड के पास गुरुवार रात स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से तीन जने घायल हो गए। उन्हें हाईवे पेट्रोलिंग कर्मियों ने पलसाना अस्पताल में भर्ती कराया। स्कॉर्पियो जयपुर से नवलगढ़ जा रही थी। संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पलटी गाड़ी में सवार ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार व एक अन्य घायल हो गए।
बालिका घायल : चौकड़ी मार्ग पर कालीखेड़ा के पास स्कूल से घर जा रही आठ वर्षीय बालिका कृष्णा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बालिका को अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर किया गया है।