- Hindi News
- जिला प्रमुख ग्रामीणों ने मिलकर की गांव में सफाई
जिला प्रमुख ग्रामीणों ने मिलकर की गांव में सफाई
श्रीमाधोपुर. स्वच्छताजागरूकता सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत पटवारी का बास में स्वच्छता जागरूकता सप्ताह रविवार को मनाया गया। ग्राम सेवक भगवानसहाय ने बताया कि जिला प्रमुख डॉ. रीटा सिंह तथा रींगस नगरपालिका अध्यक्ष मंजू निठारवाल ने ग्राम पंचायत मुख्यालय परिसर से झाडू निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला प्रमुख, विकास अधिकारी प्रभुदयाल योगी, जिला समन्वयक भंवरलाल, ब्लॉक समन्वयक दीपक, सरपंच भगवानी देवी, ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष सांवर चौधरी सहित अन्य ग्रामवासियों ने पूरे ग्राम के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की। इस अवसर पर जिला प्रमुख ने गांव पटवारीकाबास को गोद लेने की घोषणा की।
रामगढ़शेखावाटी. नगरपालिका द्वारा स्वच्छता सप्ताह के तहत पुलिस थाने में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर तहसीलदार अनिता धत्तरवाल, पालिकाध्यक्ष शबाना भाटी, थानाधिकारी अशोक खत्री, पार्षद मकसूद भाटी, सफाई निरीक्षक रेवंतसिंह ने लोगों को सफाई के महत्व की जानकारी देते हुए अभियान में सहयोग का आह्वान किया। इसी प्रकार राजकीय सेठ जीडी रूइया विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा विद्यालय तथा अन्य क्षेत्रों की सफाई की।
चुड़ोलीस्कूल में अभियान का शुभारंभ : सीकर. चुड़ोलीके शहीद चंदनसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान शुरू हुआ। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सांवर मल ने बताया कि अभियान के तहत भागीरथ सिंह, रामेश्वर लाल, दीनदयाल और विद्यार्थियों ने श्रमदान किया।
पाटनमें पहली बार निकला आरएसएस का पथ संचलन
पाटन.राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ की पाटन और रायपुर शाखा द्वारा कस्बे में पहली बार पथ संचलन निकाला गया। रविवार शाम शाखा कार्यालय श्याम मन्दिर से शुरू हुआ पथ संचलन गांधी चौक गंज पहुंचा, जहां बौद्धिक सत्र हुआ। जिला प्रचारक अशोककुमार, जिला कार्यवाहक सुगाराम गुर्जर, सहविभाग कार्यवाह नवल सिंह आदि ने स्वयंसेवकों को आत्मानुशासन और राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाया। खंड कार्यवाह शिशुपाल सैनी ने आरएसएस की विचारधारा के बारे में जानकारी दी। पथ संचलन में केदार सैनी, जेपी लोढ़ा, हिमांशु सैनी, नीरज गर्ग, प्रमोद बाजौर, बाबूलाल यादव समेत अनेक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।