- Hindi News
- उपपरिवहन कार्यालय में कम्प्यूटर खराब, काम ठप
उपपरिवहन कार्यालय में कम्प्यूटर खराब, काम ठप
रींगस. उपपरिवहन कार्यालय में पांच दिन से कम्प्यूटर खराब होने से काम ठप है। इससे ड्राइविंग लाइसेंस आदि के लिए आवेदन करने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रींगस, श्रीमाधोपुर, सरगोठ, अजीतगढ़, खंडेला, कांवट आदि क्षेत्र के लोग अपने वाहनों के टैक्स, परमिट, फिटनेस आदि कार्य रींगस परिवहन कार्यालय में करवाते हैं। कार्यालय में पांच कम्प्यूटर लगे हुए हैं, लेकिन सभी खराब हैं। कार्यालय में प्रतिदिन करीब 30 ड्राइविंग लाइसेंस बन रहे हैं। उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। परिवहन निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि बिजली समस्या के चलते सरवर खराब हो गया, जिससे कम्प्यूटर खराब हो गए। दो दिन में सही हो जाएंगे।