पशुपालकों का दल बीकानेर पहुंचा
रींगस. पशुपोषणमें नवाचार के दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पशुपालकों का दल वेटरनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के लिए मंगलवार को रवाना हुआ। राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि नवाचार के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महरोली, कोटड़ी धायलान, जैतूसर, मालाकाली आदि गांवों के 30 किसान गए हैं। 10 11 दिसंबर को उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।