पट्टी टूटने से कुएं में गिरा युवक, मौत
रींगस. मृतक गुलाब चंद के परिजनों के बयान लेते पुलिस अधिकारी।
भास्कर न्यूज | रींगस
ग्रामपंचायत जैतूसर की तन में स्थित ढाणी बीसावाली में मंगलवार को कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश निवासी ढाणी बीसावाली तन जैतूसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पुराने कुएं पर मुंडेर बनाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान गुलाबचंद कुमावत (25) पुत्र केशराराम उर्फ केशाराम कुमावत निवासी ढाणी टीबावाली तन जैतूसर काम कर रहा था। कुएं पर रखी पट्टी अचानक टूट गई। इससे गुलाबचंद कुएं में गिर गया और टूटी हुई पट्टी उसके ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर घायल हो गया। बाहर निकालकर उसे सीएचसी लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्यकेंद्र में मचा कोहराम : गुलाबचंदकुमावत की मौत के समाचार मिलते ही उसका भाई गोविंदराम अन्य परिजन सीएचसी गए। शव देखकर परिजन बिलखने लगे। इससे अस्पताल में कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोगों ने सांत्वना देकर उन्हें शांत किया।
एकबेटी का पिता था गुलाबचंद
गुलाबचंददो वर्षीय बेटी का पिता था और उसकी प|ी गर्भवती है। मकान चिनाई का कार्य कर वह परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत का समाचार मिलने पर जैतूसर गांव में शोक छा गया।