पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापिका मंच की कार्यशाला

अध्यापिका मंच की कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. ब्लॉकसंदर्भ केंद्र में अध्यापिका मंच की प्रथम कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। अध्यक्षता टीकूराम सैनी ने की। संदर्भ व्यक्ति मुकेश निठारवाल मनोज कुमार मंचस्थ रहे। अध्यापिका मंच के संचालन के लिए पांच सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। रीता मोहनपुरिया को संयोजिका पिंकी मीणा को सहसंयोजिका बनाया गया।

आत्महत्याकी चेतावनी दी

रींगस.वार्ड17 निवासी एक जने ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन देकर जमीन के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। लीलाधार रैगर निवासी संतोषी माता मंदिर के पास वार्ड 17 ने ज्ञापन में लिखा है कि कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उसे उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह लगातार दो माह से थाने के चक्कर लगा रहा है। 31 अक्टूबर को वह एसपी कार्यालय भी पहुंचा, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हो पाई।

ड्राइवरऔर कंडक्टर को पीटा

लोसल.प्रतापपुराबस स्टैंड पर निजी बस के ड्राइवर, कंडेक्टर के साथ मारपीट की गई है। विवाद की वजह से रूट में नंबर लगाना बताया जा रहा है। गणेशपुरा के रिछपाल ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार को सीकर से तोषिणा जाते समय प्रतापपुरा बस स्टैंड पर दो गाड़ियों में विक्रम सिंह, भवानी सिंह सहित 15-20 लोग आए। उन्होंने ड्राइवर, कंडेक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। कंडक्टर सोनू के पैर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं।

पौषबड़ामहोत्सव आज

पलसाना.ग्रामशिश्यूं के श्री गणेश हनुमान मंदिर में बुधवार को पौषबड़ा महोत्सव होगा। पुजारी पं. रमेशचंद मिश्रा ने बताया कि भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।