- Hindi News
- शव की शिनाख्त नहीं होने से आगे नहीं बढ़ पा रही जांच
शव की शिनाख्त नहीं होने से आगे नहीं बढ़ पा रही जांच
रींगस. खाटूश्यामजीसड़क मार्ग पर स्थित बोदूराम बलोदा के मकान के सामने खेत में मिले महिला के शव के मामले में सोमवार को पुलिस ने पालिका प्रशासन से अंतिम संस्कार करवा दिया। मामले में शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इधर सोमवार को एफएसएल टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया।
थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह जानू ने बताया कि पोस्टमार्टम बोर्ड के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसपी भुराडिय़ा का मानना है कि मृतक महिला की उम्र 50 वर्ष से अधिक हो सकती है। जानू ने बताया कि जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक प्रकरण का खुलासा कर पाना मुश्किल है। चिकित्सकों के आधार पर मृतक की उम्र अधिक है तो संभव है कि अपराधियों ने गुमराह करने के लिए युवती के कपड़े मौके पर डाले हंै। शिनाख्त के लिए पुलिस थाने पर लोग पहुंच भी रहे है, तथा फोन पर भी जानकारी मांग रहे है। गौरतलब है कि 27 सितंबर को जगदीश प्रसाद बलोदा के खेत में फसल कटाई का कार्य चल रहा था। वहां काम करने वाले लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा।