कार की टक्कर से राहगीर घायल
रींगस| भैरूंजीमोड़ पुलिया के पास श्री कृष्णा होटल के सामने शनिवार को कार की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। 108 के ईएमटी सुभाष पायलेट विकास कुमार ने बताया कि गोपाल कुमावत निवासी रानोली सड़क पार कर रहा था। इस दौरान कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया।