श्रीमाधोपुर में मिट्टी धंसने से दो मजदूर दबे, रैफर
श्रीमाधोपुर | कस्बेके मानपुरिया फाटक के पास रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के लिए पोल के लिए फाउंडेशन भरने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में मिट्टी धंसने से काम कर रहे दो मजदूर दब गए। अन्य मजदूरों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को निकाला गया। उन्हें कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रेलवे मार्ग के विद्युतीकरण कार्य के चलते रेलवे लाइन के पास गड्ढा खोदा जाकर फाउंडेशन भरकर पोल लगाने का कार्य चल रहा है। मानपुरिया फाटक के पास इसी कार्य के लिए छह-सात फीट गड्ढा खोदा गया था कि मिट्टी धंसने से इसमें काम कर रहे दो मजदूर बिहार के पूरणियां निवासी 48 वर्षीय अशफाक तथा 50 वर्षीय मझरूल दब गए। दोनों मजदूर खड़े थे तथा गर्दन तक धंसने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
मिट्टी धंसने से दबकर घायल हुआ मजदूर।