पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच अधिकारी ने लिए पीड़ित पक्ष के बयान

जांच अधिकारी ने लिए पीड़ित पक्ष के बयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दांतारामगढ़. पुलिसथाने में शंकर लाल भिंडा की मौत के मामले में रविवार को जांच अधिकारी रींगस डीएसपी सतीश जांगिड़ पीड़ित परिवार के बयान लेने पहुंचे।

जांगिड़ ने शंकरलाल भिंडा के पुत्र पवन उर्फ चंदू, मृतक की प|ी निर्मला देवी परिजन सुरेंद्र भिंडा के बयान लिए। जांगिड़ करीब आधे घंटे तक पीड़ित परिवार के घर पर रुके तथा मामले की जानकारी बयान लिए। मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी चुकी है, लेकिन फोरेंसिक लेब से पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत किस वजह से हुई। गौरतलब है कि आठ सितंबर को चोरी के मामले में पुलिस द्वारा बार-बार शंकर लाल के लड़के पवन उर्फ चंदू को बुलाने पर शंकरलाल भिंडा पुलिस के बुलाने पर थाने में गए थे। वहां पुलिस वालों ने अपशब्द कहते हुए उन्हें धक्का दे दिया। इससे वे वायरलेस टावर पर गिर गए। सिर मुंह पर गंभीर चोटें आई थी। इसके बाद परिजन उन्हें रामगढ़ दांता अस्पताल लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया था।