पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी, तीन घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी, तीन घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बावड़ी| बसस्टैंड के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। तीनों को जयपुर रैफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत दिशा से रींगस की तरफ जा रही थी। बाइक सवार राजेंद्र चौधरी (22) पुत्र मालीराम जाट, दीनदयाल (25) पुत्र अशोक कुमार ब्राह्मण, अभिजीत (25) पुत्र कमलेश ब्राह्मण तीनों निवासी दोबलाई गोविंदगढ़ सीकर भात में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। रींगस पुलिस देरी से पहुंची। एम्बुलेंस खराब होने की बात कही गई। ग्रामीण निजी वाहन से रींगस ले गए।