पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू होने से मिली राहत

रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू होने से मिली राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस| रेलवेफाटक संख्या 108 पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण में लेंटर रखने का कार्य शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली है। पुलिस निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही काम पूरा कर दिया जाएगा। इससे वाहनों की अावाजाही सहित अन्य समस्याओं से भी निजात मिलेगी। निर्माण कार्य रुक जाने से व्यापारियों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। लेंटर रखने का कार्य शुरू हाेने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। खासकर व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। समस्या को लेकर व्यापारियों ने कई बार उच्चाधिकािरयों से पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग की थी। व्यापारियों ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद निर्माण कंपनी ने काम शुरू किया।