पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई मजिस्ट्रेट के पास काम करता है तो लगा ली गाड़ी पर लाल बत्ती

भाई मजिस्ट्रेट के पास काम करता है तो लगा ली गाड़ी पर लाल बत्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस/खाटूश्यामजी. मुख्यन्यायाधीश आरएम लोढ़ा के शनिवार को खाटू पहुंचने से पहले पुलिस न्यायिक अधिकारियों ने तीन बार रूट लाइनिंग की जांच की। इसी दौरान एक फर्जी लाल बत्ती लगी गाड़ी को भी जब्त किया गया। पुलिस ने लाल बत्ती के बारे में पूछा तो ड्राइवर ने बताया कि उसका भाई हरियाणा में मजिस्ट्रेट के पास काम करता है इसलिए उसने खुद की गाड़ी पर लाल बत्ती लगा ली। पुलिस ने चालान के बाद गाड़ी को छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, धर्मशाला के बाहर से एक हरियाणा नंबर की डस्टर कार निकल रही थी, और उस पर लाल बत्ती लगी हुई थी। एक सिपाही ने रोका तो कार चालक ने बताया कि यह जज साहब की गाड़ी है। कार से कुछ महिलाएं भी बाहर गई और पुलिसकर्मियों से उलझ गई। इस पर थानाधिकारी हेमराज सिहं मौके पर पहुंचे और ड्राइवर से परिचय पत्र मांगा। बाद में थाने ले जाकर पूछताछ की तो पूरा माजरा समझ में आया। चालान के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया।

पुलिस से उलझती महिलाएं।