- Hindi News
- व्यापारियों ने रुकवाया पुलिया निर्माण कार्य
व्यापारियों ने रुकवाया पुलिया निर्माण कार्य
रींगस. रेलवेफाटक संख्या 108 पर पुलिया निर्माण के तहत पिल्लरों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शनिवार को हॉस्पिटल की ओर फाटक के पास निर्माण कार्य रुकवा दिया और पुलिया निर्माण कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जब तक पिल्लर बढ़ाने के आदेश लिखित में नहीं आएंगे, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। व्यापारियों ने पुलिया निर्माण कंपनी के अधिकारियों को बताया कि दीवार के सहारे पुलिया का निर्माण होता है तो दुकानें चौपट हो जाएगी और हॉस्पिटल चौराहे का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। हॉस्पिटल चौराहे दुकानों को बचाने के लिए आंदोलन किया जाएगा। निर्माण कंपनी के इंजीनियरों ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रेलवे फाटक से अस्पताल चौराहे की ओर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के महामंत्री दिनेश भातरा, कांग्रेस युवा नेता कैलाश चंद्र कुमावत, विजेंद्रसिंह, अनिल शर्मा, मनोज अग्रवाल सुखाराम कुमावत आदि थे।