पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला उसके दो मासूमों को बचाने वालों का सम्मान होगा

महिला उसके दो मासूमों को बचाने वालों का सम्मान होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस. पारिवारिककलह से परेशान होकर ट्रेन से कटने का प्रयास करने वाली महिला उसके दो मासूम बच्चों को मौत के मुंह से निकालने वाले दो जनों का सम्मान किया जाएगा। एसडीएम डॉ. नरेंद्र सिंह थोरी ने बताया कि दो बच्चों को लेकर ट्रेन के सामने खड़ी महिला को बचाने वाले दुकानदार प्रवीण शर्मा निवासी रींगस निजी बस कंडक्टर बजरंग लाल सिंगड़ निवासी आभावास ने सूझबूझ हिम्मत से महिला दो बच्चों की जान बचाई। ऐसे लोगों का सम्मान होना चाहिए। एसडीएम ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में विशेष कार्यक्रम में प्रवीण बजरंगलाल को सम्मानित किया जाएगा गौरतलब है कि 12 सितंबर को महिला दो बच्चों को साथ लेकर ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर गई थी।