पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भरत मिलाप सीता हरण के दृश्यों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

भरत मिलाप सीता हरण के दृश्यों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. सांस्कृतिकमंडल की ओर रामलीला मैदान में आयोजित की जा रही रामलीला में रविवार को भरत मिलाप सीता हरण के प्रसंग मंचित किए गए। इन दृश्यों को देख दर्शक भाव विभोर हो गए। दर्शक देर तक मैदान में जमे रहे। जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि सोमवार को राम सुग्रीव मित्रता, बाली सुग्रीव युद्ध, हनुमान के द्वारा सीता खोज के लिए प्रस्थान के प्रसंग मंचित किए जाएंगे।

रींगस.आजादचौक रामलीला मैदान में श्री सूर्यमंडल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के दौरान राम वनवास से व्याकुल हुए दर्शक राम भरत मिलाप को देखकर प्रसन्न हुए। रामलीला में भगवान राम, लक्ष्मण सीता के वनवास के बाद रविवार को सुमंत की वापसी, भरत मिलाप आदि का मंचन दर्शाया गया।