छात्रा को भगा लेे जाने का मुकदमा दर्ज
रींगस| पुलिसथाना क्षेत्र के ग्राम आभावास से दिन दहाड़े नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने का सोमवार को मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पुलिस उपअधीक्षक तेजपाल सिंह को दी है।
पुलिस थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि गंगाराम पुत्र रूड़ाराम बलाई निवासी आभावास ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 8 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे मेरी 16 वर्षीय बेटी घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान छोटूराम पुत्र मोहनलाल रोहलानियां निवासी नाडा चारणवास मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। सिंह ने बताया कि अपहरण आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।