पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यािर्थयों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया, आयुर्वेद उपचार की जानकारी दी

विद्यािर्थयों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया, आयुर्वेद उपचार की जानकारी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकियआयुर्वेद चिकित्सालय लिखमाकाबास के प्रभारी अधिकारी डॉ. भगवान सिंह जाखड़ उनकी टीम ने सोमवार को क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में स्वाइन फ्लू पर विस्तार से जानकारी देकर रोकथाम के उपाय बताए तथा विद्यार्थियों की जांच की रोगियों का दवा देकर उपचार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जाखड़ ने राउमावि, जाखड़ बाल विद्या मंदिर विद्यालय एमएल मैमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों अभिभावकों को स्वाइन फ्लू, मलेरिया आदि रोगों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ विद्यार्थियों की जांच कर संक्रमितों को दवा देकर उपचार किया गया।

दांतारामगढ़|राजकीयआयुर्वेद औषधालय मंढ़ा सुरेरा के कर्मचारियों द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुमानपुरा नयाबास के छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथ गढ़वाल ने बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों बचाव एवं आयुर्वेद उपचार के बारे में जानकारी दी साथ में छात्र-छात्राओं को ग्रामवासियों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा क्वाथ पिलाया राजकीय आयुर्वेद औषधालय दांता में स्वाइन फ्लू की औषधियों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है

विभागने किया सर्वे

पाटन| ग्रामरामसिंह ढाणी मे स्वाईन फ्लू के संदिग्ध रोगी मिलने पर ब्लॉक सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की टीम ने मरीज के आस पास के घरों मे सर्वे कर स्लाईड ली। जानकारी के अनुसार रामसिंह की ढाणी की महिला मरीज रूक्मणी देवी को स्वाईन फलू के लक्षण पाए जाने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था। जहां ठीक होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। ब्लॉक सीएमओ कार्यालय पहुंचने के बाद सोमवार को पाटन अस्पताल के डॉ. कमलेश यादव के नेतृत्व में टीम ने रामसिंह की ढाणी गांव का दौरा कर परिजनों को टेमीफ्लू दवाई दी।