पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी ने जो जांच सौंपी, उसकी रिपोर्ट भी नहीं दे पा रही पुलिस

एसपी ने जो जांच सौंपी, उसकी रिपोर्ट भी नहीं दे पा रही पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीके चैंबर में चूड़ी रखने के मामले में भी सीकर पुलिस जांच रिपोर्ट नहीं दे पा रही है। जबकि यह मामला सीधे तौर पर एसपी से जुड़ा हुआ है और उन्होंने ही इसकी जांच के आदेश दिए थे।

पुलिस जांच में देरी की वजह पंचायत चुनाव बता रही है लेकिन इस तरह के मामले की जांच पूरी नहीं कर पाना भी गंभीर मसला है। जिले में पिछले एक महीने में कई मामले दब कर रह गए। चाहे वह रींगस से थाने की फाइलें गायब होने का मामला हो या फिर रैवासा में गहने लूटने के इरादे से की गई वृद्धा की हत्या का। भास्कर ने एक माह में हुए कई प्रकरणों की स्थिति जानी तो सामने आई पुलिस की लापरवाह कार्य प्रणाली।

रींगस थाने की 4 फाइल सड़क किनारे मिली : रींगसपुलिस थाने से 14 जनवरी 2015 को चार विभिन्न मामलों की फाइलें गायब हो गई। अगले दिन भैरू जी स्टैंड के किनारे बालाजी मंदिर के चबूतरे पर फाइलें मिली। लोगों की सूचना पर पुलिस ने फाइलें जब्त की।

वर्तमानस्थिति : इसमामले में विभागीय जांच रींगस सर्किल के डीएसपी के पास थी। अभी तक जांच पूरी नहीं की गई।

एसपी चैंबर में टेबल पर रख दी चूड़ियां : 19जनवरी को शहर में एक वृद्धा के हाथ में से सोने की चूड़ियां निकालकर ले जाने के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने रैली निकाली और एसपी आॅफिस में ज्ञापन देने गए। इसी दौरान एसपी की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने एसपी की टेबल पर चूड़ियां रख दी।

वर्तमानस्थिति : मामलेमें तत्कालीन कोतवाल को लाइन हाजिर कर जांच एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा को दी गई। इस प्रकरण में उपस्थित पुलिस अधिकारियों की भूमिका को देखते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। जांच अटकी हुई है।

इन वारदातों में भी खाली हैं पुलिस के हाथ : जनवरीमें रानोली थाने के रैवासा में एक वृद्धा से आभूषण लूट कर हत्या कर दी गई। इस के अलावा हाईवे पर कार सवार जयपुर निवासी एक परिवार के साथ लूट हो गई थी। इन दोनों वारदात के अलावा चेन स्नेचिंग, चोरी, नकबजनी जैसी करीबन एक दर्जन वारदात हो गई। किसी भी वारदात में पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया। एक माह पहले खाटू मंिदर में धमकी भरे खत का मामले में भी जांच नहीं हो पाई है।