पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति सभागार में कार्यशाला का आयोजन

समिति सभागार में कार्यशाला का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दांतारामगढ़ . राज्यसरकार द्वारा आयोजित सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना,2011 की आपत्तियों दावों की सुनवाई हेतु पंचायत समिति सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया इसमें पटवारियों,पंचायतों के बाबूओं ने भाग लिया इस दौरान एसडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ ,तहसीलदार सरदार सिंह गिल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सामग्री वितरित की गई

विवाहितासे घर में घुसकर मारपीट

खंडेला.गुरारानिवासी विवाहिता ने उसी के ग्राम के बाबूलाल उसके पुत्र राकेश, मुकेश के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में बताया कि उक्त लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर खंडेला के वार्ड नं. दो निवासी उमेश नायक ने अब्दुल शाकिर बिसायती के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

धरनादूसरे दिन भी जारी

खंडेला.फल-सब्जीएवं हाथ ठेला व्यापार संघ खंडेला के नेतृत्व में नगर पालिका खंडेला के सामने दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी है। संघ की मांग है कि बस स्टैंड पर हाथ-ठेले लगाने की छूट दी जाए। नगरपालिका को अगर अतिक्रमण लगता है तो शहरी क्षेत्र के अन्य अतिक्रमण को भी हटाया जाए। संघ के अध्यक्ष कैलाश सैनी, मंत्री राजू सैनी ने एक ज्ञापन ईओ खंडेला को दिया है। नपा हाथ ठेले फल सब्जी ठेलों को बस स्टैंड के स्थान पर नदी बाजार में लगाने निजी वाहनों को पेट्रोल पंप के सामने लगाने के लिए स्थान चिह्नित किया है।

हिन्दीसप्ताह के दौरान हुए कार्यक्रम

पलसाना.गोवटीरोड स्थित संस्कार बालिका स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हिन्दी सप्ताह के तहत मंगलवार को व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपप्राचार्य द्वारा निर्णय में जांगिड़ द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, सुमित्रा कुमावत तृतीय वर्ष ने दूसरा स्थान तथा सुमन जांगिड़ द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

रींगस.वेदांतास्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में चल रहे हिंदी सप्ताह का समापन मंगलवार को हुआ। प्राचार्य डॉ. अलका सक्सेना ने बताया कि इस दौरान प्रश्नोत्तरी सहित अनेक प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. अर्चना शर्मा, सुशीला गढ़वाल, सावित्री चौधरी, मोनिका शर्मा, योगिता त्यागी, विकास अग्रवाल ताराचंद बगड़िया आदि मौजूद थे।