पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच के भाई पर शादी से पहले दुल्हन का अपहरण करने का अारोप

सरपंच के भाई पर शादी से पहले दुल्हन का अपहरण करने का अारोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुल्हन नहीं आई तो की छोटी बहन से शादी

तीनलड़कियों की शादी थी। रींगस से बारात पहुंच गई। दुल्हन के अपहरण की सूचना पर बाराती तो निकल गए, लेकिन दूल्हा और कुछ परिजन वहीं रुक गए। आखिर में दो छोटी बहनों की शादी बड़े दूल्हों से की गई। छोटा दूल्हा बैरंग लौटा।

क्राइम रिपोर्टर | सीकर

रानोलीक्षेत्र के गांव रायपुरा में मंगलवार को शादी से पहले एक दुल्हन का अपहरण हो गया। आरोप सरपंच के भाई पर है। लड़की ब्यूटी पार्लर गई थी। पार्लर बंद मिला तो आरोपी आया और उसने पार्लर मालिक के घर जाने की बात कहकर दुल्हन को गाड़ी में बैठा लिया।

तीन घंटे तक वह नहीं लौटी तो पूरा माजरा सामने आया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है। एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि रायपुरा के मूलचंद की तीन बेटियों की शादी मंगलवार को थी। उसकी बड़ी बेटी कमला सुबह 11 बजे ब्यूटी पार्लर जाने के लिए मौसेरे भाई के साथ रानोली गई थी। पार्लर बंद होने पर वापस आने लगे। इसी दौरान विजय यादव बोलेरो में वहां आया और ब्यूटी पार्लर मालिक के घर पर ले जाने की बात कहकर दुल्हन को गाड़ी में बैठा कर अपने साथ ले गया।

वे काफी देर नहीं लौटे तो मौसी के बेटे ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सरपंच विनोद यादव के भाई विजय कुमार पुत्र जगदेव यादव ने उनकी बेटी अपहरण किया है। विजय कुमार का छोटा भाई विनोद यादव वर्तमान में सरपंच है, जबकि विजय के पिता जगदेव यादव और माता मोहनी यादव पूर्व में सरपंच रह चुकी हैं।