छह माह से ट्यूबवैल खराब
रींगस| भैरूंजीमंदिर के पास स्थित भैरूं नाथ कॉलोनी में पेयजल सप्लाई के लिए बनाया गया ट्यूबवैल छह माह से खराब है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को अनेक बार शिकायत करने के बाद समाधान नहीं हुआ। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल सप्लाई का एकमात्र स्रोत ट्यूबवैल है। लेकिन आज तक कोई समाधान नही हुआ। समय रहते समस्या का समाधान नही हुआ तो जलदाय कार्यालय पहुंचकर मटके फोड़कर प्रदर्शन आंदोलन करेंगे।