पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादियारामपुरा में पानी भरने को लेकर झगड़ा

दादियारामपुरा में पानी भरने को लेकर झगड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस। दादियारामपुराग्राम में सार्वजनिक टंकी से पानी पहले भरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि डालूराम, सुल्तान, बीरूराम महेंद्र आपस में झगड़ा कर रहे थे। चारों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार दादियारामपुरा में ट्यूबवैल सूख जाने से जलदाय विभाग पानी का टैंकर भेजकर सार्वजनिक टंकी में खाली करवाता है। पानी आने की सूचना पर पहले पानी भरने को लेकर कई बार झगड़ा हो जाता है। ग्रामवासियों ने जलदाय अधिकारियों को भी शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दे रखा है कि 10 फरवरी तक चुनाव आचार संहिता रहेगी।