सीकर। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली होली डे स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन सोमवार को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर रींगस रेलवे स्टेशन पहुंची, इसमें यात्रियों ने यात्रा करके रेलगाड़ी का आनंद लिया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक गौरीशंकर मीणा ने बताया कि होली डे स्पेशल सुपर फास्ट यात्री रेलगाड़ी सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार शनिवार को चलेगी।
बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आए
सीकर.
जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए कुछ सरकारी कर्मचारी आगे आए हैं। कलेक्टर एसएस सोहता ने बताया कि एसके अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने 10 हजार रुपए तथा रिटायर्ड प्रधानाध्यापक रामकली चंद्रानशु निवासी राधाकिशनपुरा वार्ड 39 ने 50 हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में भिजवाई है।
विभिन्नमांगों का सौंपा ज्ञापन
सीकर.अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिला शाखा सीकर ने प्रदेशाध्यक्ष नारूराम ढीकिया पूर्व पार्षद गोपाल चांवरिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें राज्य में वाल्मीकि समाज का अनुसूचित जाति में से 50 प्रतिशत आरक्षण देने, राज्य में सफाई कार्य को ठेका प्रथा समाप्त करने सहित 12 मांगें की गई। चांवरिया ने कहा कि यदि मांगों को 1 अक्टूबर तक नहीं माना गया तो पूरे प्रदेश में 2 अक्टूबर को झाडू बंद आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में पेंशनरों ने जताया आक्रोश
सीकर.राजस्थानपेंशनर समाज जिला सीकर की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी मामराज सिंह ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आक्रोश जताया। कहा सरकार को सात माह पहले पेंशनरों की मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और पेंशनरों की पेंशन भी रोक दी गई है। चौधरी के नेतृत्व में बद्री प्रसाद जांगिड़, औंकारसिंह नृसिंहपुरी, आशाराम शास्त्री, महावीर प्रसाद खंडेला आदि ने एडीएम को 25 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
छह दिवसीय योग प्रशिक्षण आज से
सीकर.आर्टऑफ लिविंग की ओर से मंगलवार सुबह छह से नौ बजे तक रामलीला मैदान के पास शुभम अपार्टमेंट में छह दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। सचिव सीए रविंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के महेंद्र जाखड़ की ओर से सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।