पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकघर की व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए निर्देश

डाकघर की व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरीक्षण

राजस्थानपश्चिमी क्षेत्र जोधपुर की पोस्ट मास्टर जनरल शिउली बर्मन ने शुक्रवार को जिले के कई डाकघरों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने डाकघर के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाकर उपभोक्ताओं को इनका अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए। डाकघर अधीक्षक पीडी रैगर ने बताया कि पोस्ट मास्टर जनरल ने जाटिया बाजार स्थित प्रधान डाकघर सहित श्रीमाधोपुर, रींगस खाटूश्यामजी स्थित डाकघरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने डाकघर द्वारा उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई नई कोर बैंकिंग सोल्यूशन सेवा फ्री पिकअप फेसिलिटी योजना का लाभ प्रत्येक उपभोक्ता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान डाक विभाग के उच्च अधिकारी तरुण कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

पोस्ट मास्टर जनरल शिउली बर्मन डाकघर का निरीक्षण करती हुई।