- Hindi News
- नए भवन के लिए राशि स्वीकृत कराने की मांग
नए भवन के लिए राशि स्वीकृत कराने की मांग
रींगस. राउमाविके प्रधानाचार्य बनवारी लाल यादव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर विद्यालय के नए भवन के लिए 308.20 लाख रुपए स्वीकृत करवाने की मांग की है। प्रधानाचार्य यादव ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय भवन पूर्ण रूप से जर्जर हालत में हो गया है। तथा कुछ कमरों की पटिट्यां भी टूट गई, तथा दीवारों में दरारें हो गई है। नवनिर्माण प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में बजट आवंटन के लिए 308.20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर को पत्र लिखा गया था। ऐसे में विद्यार्थी हित को देखते हुए भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करवाएं।