पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटी हुई पाइपलाइन सही कराने की मांग

टूटी हुई पाइपलाइन सही कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस. शिवसेनापदाधिकारियों ने शुक्रवार को जलदाय विभाग के एईएन को ज्ञापन देकर टूटी पाइप लाइन सही कराने की मांग की है। शिव सेना नगर अध्यक्ष श्रवण कुमार सैन, विजेंद्र तिवाड़ी, यशवंत कुमार, दीपक शर्मा, ललित कुमावत आदि ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के वार्ड 17 के जोगियों वाली ढाणी के मुख्य रास्ते पर पाइप लाइन टूटी है। इससे एक ओर आने जाने वाले राहगीर वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पेयजल सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।