- Hindi News
- बावलिया बाबा की संदेश यात्रा आज दोपहर सीकर पहुंचेगी
बावलिया बाबा की संदेश यात्रा आज दोपहर सीकर पहुंचेगी
सीकर. पंडितगणेश नारायण (बावलिया बाबा) की 102वीं पुण्य तिथि के अवसर पर चिड़ावा से संदेश यात्रा शुरू होकर 15 दिसंबर को जयपुर पहुंचेगी। यात्रा का समापन बुगाला में होगा। प्रवक्ता प्रकाश दाधीच ने बताया कि सीकर शहर में दिव्य संदेश यात्रा रविवार दोपहर तीन बजे अशोक विहार पहुंचेगी। यहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर शाम को मंगल पाठ होगा। जिसमें कई श्रद्धालु शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद 15 दिसंबर को यात्रा रींगस, चौमू होते हुए जयपुर पहुंचेगी। इस दौरान भी कई जगहों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।