- Hindi News
- डॉक्टर के सरकारी निवास से 22 दिन में दूसरी बार चोरी
डॉक्टर के सरकारी निवास से 22 दिन में दूसरी बार चोरी
रींगस. सीएचसीके डॉ. एचएस गौरा के सरकारी निवास पर बुधवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर क्वार्टर से पंखा आदि जरूरी सामान ले गए। वारदात के समय डॉ. गौरा स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे थे। चोरों ने क्वार्टर के पीछे की दीवार फांदकर चोरी की। डॉ. गौरा ने बताया कि वे स्वास्थ्य केंद्र से दोपहर करीब एक बजे क्वार्टर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था और पंखा बर्तन आदि सामान नहीं था। पुलिस ने मौका मुआयना किया। गौरतलब है कि इसी क्वार्टर में 29 नवंबर को भी चोरी हुई थी। इससे पहले तत्कालीन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील ढाका के क्वार्टर से रुपए नकली ज्वैलरी आदि चोरी हुए थे।