पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने करवा दी चरवाहे की हत्या

महिला ने करवा दी चरवाहे की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतीपुरागांव के पास पहाडिय़ों में मंगलवार को गंभीर घायलावस्था में मिले व्यक्ति की इलाज दौरान मौत हो गई। उसकी हत्या नीमावास की एक महिला ने दो युवकों से करवाई थी। उसने महिला को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो घंटे तक थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तीन दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस के मुताबिक नीमावास निवासी भंवरलाल गुर्जर (45) मंगलवार को बकरियां चराने गया था। वहां दो नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर दिया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर दांतारामगढ़ थाने ले आए। जीप में शव रखकर ग्रामीणों ने दो घंटे तक प्रदर्शन किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में डीएसपी रींगस सतीश जांगिड़ थाना प्रभारी सायरसिंह पलसानिया के तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण माने। ग्रामीणों ने तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने इस मामले में नीमावास निवासी दुर्गादेवी (30) प|ी रामदेव गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। युवक पर हमला करवाने में महिला की भूमिका अहम मानी जा रही है।

दांतारामगढ़. मोतीपुरा गांव के पास युवक की मौत को लेकर थाने पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाते एसआई