विवाह स्थल में आग से सामान जला
खाटूश्यामजी. रींगसरोड पर बुधवार दोपहर को श्री श्याम विवाह स्थल में अचानक आग लगने से सामान जल गया। श्री श्याम मंदिर कमेटी के फायर ब्रिगेड प्रभारी हरिसिंह रोलानिया ने बताया कि आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया गया। आग से विवाह स्थल में रखा सामान, बांस, बल्लियों के साथ ही शामियाने आदि भी जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।