तैराकी विजेताओं का किया सम्मान
तैराकी विजेताओं का किया सम्मान
रींगस.राजस्थानविश्वविद्यालय के तत्वावधान में हुई इंटर कॉलेज तैराकी प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार चौधरी आरआर मेमोरियल कॉलेज के तैराक विजेता रहे। मंगलवार को खिलाडि़यों का स्वागत किया गया। महाविद्यालय सचिव गायत्री देवी कड़वासरा प्राचार्य रामनारायण शर्मा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ तैराक के खिताब के साथ महेंद्र कुमार रूंडला प्रथम स्थान पर रहे।
शर्मिलाका क्रॉस कंट्री में चयन
कांवट.कैम्ब्रिजकॉलेज कांवट की शर्मिला पुत्री मालीराम सांई का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री में महिला प्रतियोगिता में हुआ है। प्रतियोगिता महात्मा गांधी विश्वविद्यालय कोट्टायम (केरल) में 8 अक्टूबर को होगी। इसमें राजस्थान विश्वविद्यालय से छह छात्राओं का चयन हुआ है। इनका नेतृत्व शर्मिला करेंगी। यह जानकारी कैम्ब्रिज पीजी गर्ल्स कॉलेज के सचिव डीआर महरिया ने दी।