पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ के तत्वाधान में बावड़ी ग्राम के बालाजी मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय द्बितीय तृतीय प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को समारोह पूर्वक किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सीओ बसंत कुमार लाटा, विशिष्ट अतिथि महेंद्र पारीक कालीदास स्वामी थे। कार्यक्रम का संचालन सीसीए स्कूल के झाबर मल निठारवाल ने किया। संघ के सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि समापन के दौरान लेखा जोखा प्रस्तुत किया। शिविर में 24 विद्यालयों के 288 स्काउट्स 12 गाइड ने कला, पायनियरिंग, प्राथमिक चिकित्सा, वन विद्या, खोज चिंह, दिशा ज्ञान, कम्पास, चरित्र निर्माण, कैम्प फायर, दक्षता बैज, ध्वज शिष्टाचार, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण लिया।